मुंगेर, मई 1 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय एवं इसके अंतर्गत आने वाले कॉलेज आज भी बुनियादी शैक्षणिक सुविधाओं के मामले में काफी पीछे नजर आ रहे हैं। विशेष रूप से पुस्तकालय व्यवस्था की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। अधिकांश कॉलेजों में न तो पर्याप्त पुस्तकालय सुविधाएं उपलब्ध हैं और न ही नई पुस्तकों की नियमित खरीद हो पा रही है, जिसका सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। सूत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कॉलेजों को प्रत्येक वर्ष लगभग एक लाख रुपये की राशि पुस्तकों की खरीद के लिए उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई थी, लेकिन इसका अब तक प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो सका है। नतीजतन, छात्रों को अद्यतन पाठ्य सामग्री और संदर्भ पुस्तकों से वंचित रहना पड़ रहा है। बदलते शैक्षणिक परिदृश्य में जहां नई-नई जानकारियां और शोध सामग्री आवश्यक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.