पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा की घोषणा पर अभ्यर्थियों में खुशी
हाजीपुर, अक्टूबर 2 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 की घोषणा किए जाने पर ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन की वैशाली जिला इकाई ने खुशी जताई है। एसोसिएशन ने बिहार सरकार,शिक्षा विभाग और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष विकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुस्तकालय विज्ञान अभ्यर्थियों के अधिकार और रोजगार को लेकर लंबे समय से आंदोलन,ज्ञापन तथा मीडिया के माध्यम से आवाज उठाई जा रही थी। वैशाली जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह आशु ने कहा कि परीक्षा की घोषणा सामूहिक संघर्ष और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की घोषणा से अभ्यर्थियों में उत्साह बढ़ा है,लेकिन संघर्ष तब पूरा होगा,जब पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर मिलेगा। जिला मीडिया प्रभारी रं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.