पुसो पुलिस ने खोजकर लौटाए गुम हुए पांच मोबाइल
गुमला, मई 16 -- सिसई, प्रतिनिधि। पुसो थाना की पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन खोजकर लोगों को लौटाने की पहल जारी रखते हुए शुक्रवार को थाना क्षेत्र के पांच लोगों को उनके मोबाइल फोन सौंपे। थाना प्रभारी जहांगर खान ने बताया कि पिछले दो-तीन महीनों में मोबाइल गुम होने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके बाद टेक्निकल सेल की मदद से सभी मोबाइल फोन की खोजबीन की गई। मोबाइल बरामद होने के बाद संबंधित आवेदनकर्ताओं को थाना बुलाकर उनके मोबाइल सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस के प्रति आभार जताया। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल चोरी या गुम होने की सूचना तत्काल थाने को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि पुसो पुलिस अब तक सात लोगों के गुम मोबाइल खोजकर उनके मालिकों को सौंप चुकी है। पुलिस की इस पहल से आम लोगों में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.