हमीरपुर, मार्च 31 -- बिवांर, संवाददाता। मुस्करा ब्लॉक के भरखरी गांव में सोमवार रात दो दिवसीय भव्य रामलीला का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ यज्ञ किशोर द्विवेदी ने भगवान राम और लक्ष्मण की आकर्षक झांकी की आरती कर किया। रामलीला के पहले दिन कलाकारों द्वारा प्रस्तुत 'पुष्प वाटिका' का मनमोहक मंचन दर्शकों के दिलों को छू गया। भगवान राम और माता सीता के प्रथम मिलन का दृश्य इतना जीवंत रहा कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक रामलीला देखने पहुंचे। आयोजन स्थल पर भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस मौके पर देवेन्द्र कुमार द्विवेदी, सुनील द्विवेदी, राजू पालीवाल, हरीश पालीवाल, द्रगपाल सिंह यादव, सत्य प्रकाश पाठक, हरिमाधव मिश्र, अवनीश पाण्डेय, अभिनय सिंह राठौर, निरंजन मिश्र, पुष्पेंद्र य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.