बस्ती, दिसम्बर 15 -- दुबौलिया। बरसांव मे चल रही आठ दिवसीय श्री श्रंगी ऋषि राम लीला के तीसरे दिन कलाकारों ने पुष्प वाटिका और ताड़का वध का सुंदर मंचन किया। जहां पर श्रीराम, लक्ष्मण तथा गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुर पहुंचे। जहां नगर भ्रमण के बाद रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन गुरु विश्वामित्र को पूजा करने के लिए पुष्प वाटिका में पुष्प लाने के लिए राम और लक्ष्मण जाते हैं। यहां पर सीता और प्रभु राम फूल चुनने के दौरान अचानक एक दूसरे का देखते हैं। सीता को सखी आगे बढ़ने को कहती हैं, लेकिन वह हिलती तक नहीं है। सहेलियों ने उनके शरीर को झकझोरा तो अचानक उनका ध्यान भंग होता है। इस मौके पर श्रीराम सिंह, प्रीतम त्रिपाठी, फौजदार, राजेंद्र सिंह, शक्तिधर दूबे, मुन्ना शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.