शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- खुटार। तुलापुर गांव में स्थित माता राज राजेश्वरी मंदिर में चल रही राम कथा में कथा व्यास पंडित आशीष दीक्षित ने रामचरित मानस के पुष्प वाटिका प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि माता सीता ने जगत जननी मां गौरी की आराधना की। मां गौरी की आराधना में वर्णित चौपाइयों का पाठ करने से संपूर्ण दुर्गा सप्सती के पाठ का फल मिलता है। इसलिए इन चौपाइयों का प्रतिदिन पाठ करना चाहिए।साथ ही प्रभु श्रीराम व माता सीता के मिलन का प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। प्रसंग का श्रवण कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध होकर भक्ति रस में सराबोर हो गए। जय सियाराम जय जय सियाराम के जयकारे से पूरा पंडाल गुंजायमान हो गया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे व कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.