पुष्प वर्षा से हुआ आरएसएस के पथ संचलन का स्वागत
अमरोहा, मार्च 29 -- गजरौला, संवाददाता। नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में रविवार को गजरौला के रमाबाई कॉलेज के मैदान पर सुबह नौ बजे नगर के स्वयंसेवक एकत्र हुए। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मेरठ प्रांत के सामाजिक सद्भाव संयोजक यशपाल सिंह ने कहा कि डा. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने विपरीत परिस्थितियों में संघ की शुरुआत की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने देश की आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। संघ समाज को संगठित व संस्कृत करने में 100 वर्ष से जुड़ा हुआ है। शताब्दी वर्ष में स्वयंसेवक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं और वर्तमान समय में संघ पंच परिवर्तन पर जोर दे रहा है। कहा कि संघ अपनी स्थापना के समय से ही सामाजिक समरसता पर अधिक ध्यान दे रहा है।संघ के कार्यक्रम में स्वयंसेवकों की जाति के बारे में कुछ भी पता नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.