देहरादून, मार्च 10 -- दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास की अगुआई में मंगलवार को भव्य नगर परिक्रमा निकाली गई। नगर परिक्रमा में करीब 25 हजार से अधिक संगतों ने भाग लिया। सुबह 7:30 बजे श्री दरबार साहिब से शुरू हुई परिक्रमा का दूनवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में गुरु राम राय जी महाराज और श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। सिद्धयोगी गुरु राम राय जी महाराज के जन्मोत्सव और श्री झंडे जी मेला के तीसरे दिन निकलने वाली इस ऐतिहासिक नगर परिक्रमा का स्वागत करने के लिए दूनवासी पूरे वर्ष प्रतीक्षा करते हैं। नगर परिक्रमा जहां-जहां से गुजरी, वहां श्रद्धालुओं ने संगत का फूल बरसाकर स्वागत किया और जगह-जगह लंगर व जलपान की व्यवस्था की गई। भजन-कीर्तन और ढो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.