औरैया, मार्च 21 -- दिबियापुर, संवाददाता। स्थानीय सैनिक नगर स्थित बर्फानी धाम में शनिवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। दोपहर बाद कथा स्थल से निकली कलश यात्रा नगर के विभिन्न मंदिरों से होती हुई नहर पुल के पास पहुंची, जहां महिलाओं ने विधि-विधान से कलश भरकर यात्रा को आगे बढ़ाया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। परीक्षित राजरानी एवं संतोष कुमार यादव सिर पर भागवत पोथी रखकर आगे-आगे चले। यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर लोगों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा पुन: कथा स्थल पर पहुंची, जहां भागवताचार्य सुबोध आनंद महाराज ने गणेश पूजन कराकर कथा का शुभारंभ कराया। आयोजक पंचू यादव एवं विकास मोहन माठू ने बताया कि भागवत कथा 27 मार्च तक चलेगी, जबकि 28 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.