पुष्प वर्षा के बीच आज निकलेगा विशाल नगर कीर्तन
लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ, संवाददाता। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा यहियागंज की ओर से वैसाखी एवं श्री गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर आज विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया है। गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि नगर कीर्तन सुबह नाका गुरुद्वारा से निकलकर दुगावां, पांडेयगंज बाजार, रकाबगंज से नादान महल रोड होते हुए यहियागंज गुरुद्वारा पहुंचेगी। बाबा दीप सिंह जी फाउंडेशन की ओर से रकाबगंज चौराहे पर संपूर्ण नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा की जाएगी। आयोजन में मुख्य रूप से अमृतसर से मुख्य ग्रंथि ज्ञानी अमरजीत सिंह, भाई जगतार सिंह, भाई गुरदेव सिंह कोहाड़का आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.