प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज। माघ पूर्णिमा पर जिला रविदास महासभा की ओर से रविवार को सोहबतियाबाग से संत रविदास की जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। गाजे-बाजे से निकाली गयी शोभा यात्रा कर्नलगंज,कटरा, कमला नेहरू रोड, जानसेनगंज, बैरहना, मधवापुर, महात्मा गांधी, जीटी रोड से वापस होकर सोहबतियाबाग में समाप्त हुई। शोभा यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर लल्लन प्रसाद, कुलदीप भारतीय, जगदीश प्रसाद चौधरी, संतोष कुमार, नीरज कुमार सोनी, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, विनोद कुमार आर्य, अशोक कुमार, संगम लाल, भूषण गौतम, तरुण चौधरी, शशि प्रकाश, शंकर लाल, अनुराग, मनोज चौधरी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.