अमरोहा, दिसम्बर 10 -- अखिल भारतीय गायत्री परिवार की शक्ति कलश यात्रा का नगर में पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बुधवार दोपहर यात्रा नगर के भरतियाग्राम स्थित श्रीराम मंदिर पहुंची। यहां गायत्री परिवार के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रीराम मंदिर से यात्रा नोबल पब्लिक स्कूल व ज्ञान भारती इंटर कालेज पहुंची, जहां वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संस्कारों के प्रति जागरूक किया। गायत्री मंत्र का जाप किया व भजन सुनाए। यहां से यात्रा चौपला, इंदिरा चौक, टीचर्स कॉलोनी, बैंक कॉलोनी आदि स्थानों से होते हुए बस्ती स्थित अग्रवाल भवन पहुंची। देर शाम आठ बजे से दीप यज्ञ की संगीतमयी प्रस्तुति रही। दीप प्रज्ज्वलित किए गए। नगर संयोजक डीएन शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह अग्रवाल भवन में पांच कुंडीय यज्ञ किया जाएगा। इस दौरान रामप्रकाश गर्ग, भारत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.