फरीदाबाद, अप्रैल 13 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। छत्तीसगढ़ के भिलाई में संपन्न हुई अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में बल्लभगढ़ के पंजाबीवाड़ा निवासी पुष्प शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने यह पदक फ्री स्टाइल कुश्ती के 61 किलोग्राम भार वर्ग में जीता। पुष्प मूल रूप से पलवल के गांव बामनीखेड़ा के रहने वाले हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और सोमवार को उनका जोरदार स्वागत किया गया। पुष्प ने बताया कि 4 अप्रैल को गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया था। उनका कुश्ती सफर वर्ष 2019 में राज्य खेल परिसर से शुरू हुआ था। यह भी पढ़ें- खेल छात्रावास के सेंट्रल कोचिंग कैंप के लिए चयनितों के नाम घोषित उस समय वह कुश्ती कोच अश्वनी शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेते थे। कोच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.