मथुरा, अप्रैल 28 -- मथुरा, प्राचीन दीर्ध विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी का वार्षिक पाटोत्सव महोत्सव वैशाख शुक्ल द्वादशी मंगलवार को वैदिक परम्परा के अनुरूप मंदिर प्रांगण में मनाया गया। प्रातः काल मंगला आरती पश्चात भगवान के श्री विग्रह का वैदिक मंत्रोच्चारण की मधुर ध्वनियों के मध्य पंचामृत महाभिषेक किया गया। ठाकुर जी को सुगंधित इत्र और केसर-कपूर युक्त चन्दन लगा कर , विधि-विधान से पूजन अर्चन किया गया। ठाकुर जी के समक्ष श्री सूक्तं, पुरूसूक्त, विष्णु सूक्त, लक्ष्मी सूक्त सहित विष्णु सहस्रनाम, लक्ष्मी सहस्त्रनाम, गोपाल सहस्रनाम के पाठ किए गए। मध्यान्ह काल में सरस ठंडाई के भोग धराएं गए। शाम को ठाकुर जी के निज महल से लेकर सम्पूर्ण मंदिर परिसर को रायबेल, मोगरा, गुलाब, कमल, चम्पा आदि पुष्पों से महल का स्वरूप प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- विष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.