पुष्प महल में बिराजे गिरिराज प्रभु, दर्शनों को उमड़ी भीड़
मथुरा, मई 26 -- अधिक मास में मानसी गंगा स्थित मुकुट मुखारविंद मंदिर में गिरिराज प्रभु का प्रतिदिन दिव्य पुष्प बंगला एवं आकर्षक श्रृंगार सजाया जा रहा है। रंग-बिरंगे फूलों की पंखुड़ियों से सजे पुष्प महल में श्वेत वस्त्रों में विराजे गिरिराज प्रभु के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर रिसीवर कपिल चतुर्वेदी एवं सेवायतों द्वारा गिरिराज प्रभु को गर्मी से राहत देने के लिए चंदन श्रृंगार किया जा रहा है। प्रभु को दूध, दही, ठंडाई, रबड़ी, आमरस और लस्सी सहित विभिन्न शीतल व्यंजनों का भोग लगाया जा रहा है। मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फूलों की लड़ियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर शहर में बही भक्ति की बयार कपिल चतुर्वेदी ने बताया कि अधिक मास में प्रतिदिन गिरिराज प्रभु का विशेष पुष्प श्रृंगार और छप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.