कानपुर, फरवरी 24 -- आईआईटी कानपुर की नर्सरी में वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्थान के उपनिदेशक प्रो. ब्रज भूषण ने किया। प्रदर्शनी को दो श्रेणियों में बांटा गया। पहली श्रेणी में आवासीय परिसरों के घरों में लगाए गए पौधे शामिल रहे। इसमें 1,026 गमले प्रदर्शित किए गए। जिसमें प्रथम पुरस्कार प्रो. प्रदीप स्वर्णकार को, द्वितीय पुरस्कार प्रो. एन नीलाकांतन को और तृतीय पुरस्कार प्रो. जेजी राव को दिया गया। दूसरी श्रेणी में छात्रावासों, निदेशक आवास और अतिथि गृह से 2,000 से अधिक गमलों की प्रस्तुति हुई। जिसमें निदेशक आवास प्रथम, छात्रावास-12 द्वितीय और छात्रावास-13 तृतीय स्थान पर रहे। प्रदर्शनी का मूल्यांकन चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसरों ने किया। नर्सरी में औषधीय उद्यान सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.