आगरा, मार्च 5 -- चैतन्य महाप्रभु के प्रकाट्योत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को गौर आविर्भाव महोत्सव कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजिन किया गया। चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य पर मंदिर में हर तरफ उत्सव और भक्तिभाव नजर आया। मंगला आरती के साथ ही भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलराम का नई पोशाक धारण कराकर विशेष शृंगार किया गया। पंचतत्व संग चैतन्य महाप्रभु का विभिन्न पुष्पों से अभिषेक किया गया। इस अवसर पर छप्पन भोग व फूल बंगला का भी आयोजन किया गया। इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने बताया कि श्रीकृष्ण का ब्रज विलुप्त हो गया था। जो आज का ब्रज है उसे चैतन्य महाप्रभु ने अपने शिष्यों की सहायता से खोजा। युग धर्म का प्रचार करने अपने पार्षदों के साथ साक्षात श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु के रूप में धरती पर अवतरित हुए थे। भक्ति आंदोलन (नगर कीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.