पुष्पेन्द्र मौर्य ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
संभल, जुलाई 31 -- कुढ़फतेहगढ़ के गांव रीठ निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य ने आईएफटीएम विश्वविद्यालय मुरादाबाद के प्राणी विज्ञान विभाग से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि जूलॉजी विषय में आईएफटीएम विश्वविद्यालय से प्रदान की गई यह पहली पीएचडी उपाधि है। अपना शोध कार्य आईएफटीएम विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. स्मिता ज्योति के निर्देशन में पूरा किया। शोध कार्य से संबंधित दो शोध-पत्र प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति, प्राध्यापकों, शोधार्थियों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शोध निर्देशक डॉ. स्मिता ज्योति, विश्वविद्यालय प्रशासन, गुरुजनों, माता राजेश कुमारी मौर्य को दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.