बोकारो, अप्रैल 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के खुंटाडीह की लापता 18 वर्षीय पुष्पा की हत्या प्रकरण में एसपी हरविंदर सिंह ने थाना प्रभारी से लेकर सिपाही तक 28 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है, साथ ही सभी पर विभागीय जांच का आदेश दिया है। इसमें 10 सब इंस्पेक्टर, पांच असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, दो हवलदार व 11 सिपाही शामिल है। बोकारो एसपी कार्यालय द्वारा शनिवार की देर रात आदेश जारी किया गया। झारखंड पुलिस के इतिहास में पहली बार किसी थाना के सभी पुलिस अधिकारी व सिपाही को सस्पेंड किया गया है। इन सभी पर अपराधियों को बचाने, जांच में लापरवाही बरतने व भ्रष्टाचार में लिप्त होने के गंभीर आरोप हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। एसपी ने कहा कि सभी की विभागीय जांच करायी जायेगी।हत्या का साक्ष्य मिले, तो सेवा से होगी बर्खास्...