बोकारो, अप्रैल 13 -- बोकारो के पिंड्राजोरा इलाके में पुष्पा हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए। जिन्होंने हत्याकांड पर विगत 9 माह से पर्दा डालने की कोशिश की उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उक्त बातें जेएलकेएम के चंदनकियारी से प्रत्याशी रहे अर्जुन रजवार ने सोमवार को बोकारो में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा यह मामले काफी गंभीर है। हमारी पार्टी के सभी वरीय से लेकर लोकल स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुष्पा के घरवालों से संपर्क में थे। इसके साथ ही उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव कोशिश में लगे हुए थे। जिसके परिणामस्वरूप कार्रवाई भी हुई है। यह भी पढ़ें- बोकारो एसपी के नहीं हटने पर किसी भी हद तक जाएगी पुलिस एसोसिएशन कहा अब इस घटनाक्रम को दबाने में शामिल लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करनी चाहिए। इसके लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.