लखनऊ, जनवरी 5 -- उत्तराखंड महापरिषद की महिला शाखा का चुनाव सोमवार को सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। कुर्मांचल नगर स्थित महापरिषद के मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सकारात्मक चर्चा के बाद महिला शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से पुष्पा वैष्णव को अध्यक्ष और सुनीता रावत को महासचिव चुना गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनीता कनवाल, उपाध्यक्ष पद पर हेमा बिष्ट, कमला चुफाल, मीना अधिकारी, राजेश्वरी रावत व रेनू अधिकारी को चुना गया। पुष्पा गैलाकोटी को सचिव व हरितिमा पंत को सांस्कृतिक सचिव पद का दायित्व सौंपा गया। सह-सांस्कृतिक सचिव की जिम्मेदारी पिंकी नौटियाल व शोभा पटवाल और संयुक्त सचिव देवेश्वरी पवार, संगठन सचिव त्रिलोचनी रावत, लक्ष्मी जोशी, आशा बनौला, रेवती भट्ट व दीपा कालाकोटी को सौंपी गई। इसके साथ ही हीरा बिष्ट मुख्य संरक्ष...