धनबाद, जनवरी 26 -- धनबाद। धनबाद में जानी मानी कवयित्री स्व. पुष्पा प्रियदर्शिनी की पहली पुण्यतिथि पर बरटांड़ में स्मृति सह सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम स्व. प्रियदर्शिनी 'पुष्पा' साहित्य कला एवं संस्कृति मंच की ओर से था। इसका संयोजन शिक्षाविद डॉ श्याम किशोर प्रसाद ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि बीबीएमकेयू की छात्र-कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ पुष्पा कुमारी एवं विशिष्ट अतिथि आरएसपी कॉलेज झरिया के प्राचार्य डॉ नीलेश कुमार सिंह थे। संचालन सुप्रसिद्ध कवयित्री संगीता नाथ ने किया। मौके पर संजय सिंह चंदन, अरविंद अंशुमान, रत्ना वर्मा रत्न, संतोष ओझा, साधना सूद, शालिनी झा सहित अनेक कवि-कवयित्रियों ने काव्य पाठ कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.