सीवान, सितम्बर 27 -- ​पचरुखी, एक संवाददाता। जिले की पपौर पंचायत की पूर्व मुखिया एवं समाजसेविका पुष्पा पाण्डेय को समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए फरीदाबाद जिला बार एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव अत्री, पूर्व महासचिव संदीप पराशर और अधिवक्ता डॉ. मोहन तिवारी ने संयुक्त रूप से उन्हें स्मृति-चिह्न, शॉल और गुलदस्ता भेंट किया। ​कार्यक्रम में वक्ताओं ने पुष्पा पाण्डेय के जनहित और सामाजिक कार्यों की सराहना की। अधिवक्ता डॉ मोहन तिवारी ने कहा कि निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने वालों को प्रोत्साहित करना हम सभी का दायित्व है और पुष्पा पाण्डेय का यह सम्मान अन्य लोगों को भी प्रेरणा देगा। यह भी पढ़ें- Faridabad News: समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए तीन समाजसेव...