सिमडेगा, फरवरी 17 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पुष्पा कुल्लू ने शहर के कई वार्ड में जनसंपर्क अभियान चलाकर बैलेट पेपर के क्रम संख्या 4 पर अंकित बैट्री टॉर्च छाप पर मुहर लगाकर विजयी बनाने की अपील की। पुष्पा कुल्लू ने कहा कि सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। शहर की जनता एक बार फिर से उन्हें चुनेगी। उन्होंने कहा कि वे पिछली बार कांग्रेस पार्टी के टिकट से चुनाव जीती थी। लेकिन वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उन्हें बागी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उन्होंने जिलाध्यक्ष पर उन्हें हराने के लिए कार्य करने का भी आरोप लगाया है। ताकि अगले विधायक के चुनाव में कोई दूसरा दावेदार न हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.