पलामू, मार्च 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। खुला मंच व्हाट्सएप ग्रुप की बैठक में रामनवमी उत्सव को भव्य और भक्तिमय बनाने के का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से रावण दहन के दिन रामभक्तों का स्वागत पुष्पवर्षा से करने का निर्णय लिया गया। वहीं अष्टमी के दिन सुबह में छह मुहान पर रामभक्तों के लिए स्टाल लगाया जाएगा। स्टाल के माध्यम से श्रद्धालुओं और रामभक्तों को सेवा प्रदान की जाएगी।भक्तों के लिए ग्लूकोज युक्त शीतल जल, शरबत, बिस्किट तथा लीची का रस उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि जुलूस और पूजा-अर्चना के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष नवदीप सिंह ऋषि व संचालन रामनवमी उत्सव के प्रभारी अमित सिन्हा ने किया। बैठक में मंच के नए सदस्यों आशीष भारद्वाज, विकास सिंह और किशोर सिन्हा का स्वागत किया गया।व हीं पूर्व सदस्य एवं वार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.