लखनऊ, दिसम्बर 12 -- शिरडी के साईं बाबा की पावन चरण पादुकाओं के शहर आगमन के दूसरे दिन शुक्रवार को भक्तों ने भक्तिभाव के साथ श्री साईं चरण पादुका यात्रा निकाली। शंखनाद, गाजे बाजे व आतिशबाजी के बीच भक्तों ने चरण पादुकाओं को लेकर नगर भ्रमण किया। इसके माध्यम से बाबा का श्रद्धा और सबूरी का संदेश दिया। श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट की ओर से कपूरथला स्थित साईं बाबा मंदिर से सुबह विधिवत पूजन-अर्चन के बाद चरण पादुका यात्रा शुरू हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त नाचते-गाते, बाबा के जयकारे लगाते हुए निकले। जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर चरण पादुकाओं को नमन किया। यात्रा के दौरान समूचा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया। चारण पादुकाएं द गोल्डन सेलिब्रेशन स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही चरण पादुका दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कतार म...