पुष्पवर्षा के साथ नगाड़े और तालियों से स्वागत में गूंजा परिसर
छपरा, मई 17 -- परसा/दरियापुर,एक संवाददाता। अदाणी समूह के अभियान सेवा ही साधना है को लेकर सारण के मस्तीचक अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में रविवार को पहुंचे अदाणी समूह के संस्थापक व चेयरमैन गौतम अदाणी व उनकी पत्नी डॉ प्रीति अदाणी का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़े और तालियों से पूरा परिसर गूंज उठा। हॉस्पिटल का जायजा लेते वक्त हर जगह हॉस्पिटल की छात्राएं पुष्प वर्षा करती रहीं। उन्हें गायत्री शक्तिपीठ में स्थापित माता गायत्री का दर्शन कराई।वहीं पर अपने मधुर स्वर में स्वागत गीत गाकर स्वागत किया।इसके बाद हॉस्पिटल ट्रस्टी हेड मृत्यंजय तिवारी वरीय प्रबंधक अमित सिंह आदि अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ व बुके देकर स्वागत किया।अदाणी के आगमन पर पूरे अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी व छात्राएं उत्साहित दिखे। खुद कलश लेकर भूमि पूजन स्थल तक आये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.