मिर्जापुर, दिसम्बर 12 -- चुनार। नगर के आश्चर्यकूप स्थित श्रीगुसांई बिट्ठलनाथ का 511वां प्राकट्य महोत्सव शोभायात्रा शुक्रवार की शाम को आश्चर्यकूप गुसांई बिठ्टलनाथ के प्राकट्य स्थल पहुंचा। वाराणसी के चौखंभा से विभिन्न वाहनों पर सवार होकर वैष्णवजन गुसांई विट्ठलनाथ जी की शोभायात्रा के साथ वाराणसी से अदलपुरा, मेड़िया,चुनार पक्का पुल, बालूघाट, भरपुर लाइन, टेकौर, नागरपुर मुहल्ले से होते हुए चरणाटधाम पहुंचे। जहां स्थानीय वैष्णवजनों ने मंदिर में शोभायात्रा के प्रवेश करने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान रामेश्वर दास अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, परिवेश अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, आदि प्रमुख मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.