अयोध्या, जून 6 -- अयोध्या, संवाददाता। शहर के पुष्पराज चौराहे के निकट जिला प्रशासन व नगर निगम के प्रवर्तन दल के संयुक्त अभियान में अवैध कब्जे के खिलाफ बुलडोजर चलाया गया है। सड़क सुरक्षा, चौड़ीकरण और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। यहां कई दशकों से चल रहे बिजली दफ्तर (फेसू कार्यालय) परिसर में आठ से अधिक कच्ची और पक्की दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। हालांकि प्रशासन की इस कार्यवाही से परिसर में अवैध कब्जे हटाये जाने से दर्जनो लोगों का रोजगार खत्म हो गया। होटल में काम करने वाले कर्मचारी भी बेरोजगार हो गए। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण किए व्यापारियों का तीन ट्राली माल जप्त, 10 हजार का चालान नजूल भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को मुक्त कराने के क्रम में शनिवार को पुष्पराज चौराहे...