लखनऊ, जुलाई 2 -- गोमतीनगर स्टेशन से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की जनरल बोगियों में सीट दिलाने के नाम पर जीआरपी द्वारा 200 रुपये प्रति यात्री अवैध वसूली का मामला सामने आया है। रुपये न देने वाले मुसाफिरों को बोगी में चढ़ने से रोका जा रहा है। हरदोई निवासी पीड़ित यात्री रॉकी, जो मुंबई में काम करते हैं, ने इसका विरोध किया। उन्होंने बताया कि पैसे देने से इनकार करने पर जीआरपी जवानों ने उन्हें दो दिन से ट्रेन में चढ़ने नहीं दिया। रॉकी का यह शिकायतकर्ता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन हरकत में आया है और मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।दरअसल पहले यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से चलती थी, तब भी आरपीएफ और जीआरपी का ऐसा ही वसूली सिंडिकेट सक्रिय था। जांच के बाद वहां इस पर रोक लगी, तो ट्रेन के गोमतीनगर शिफ्ट ह...