पुष्पक एक्सप्रेस में फर्जी टिकट पर यात्रा कर रहे दो गिरफ्तार
लखनऊ, जून 19 -- गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी में फर्जी टिकट पर यात्रा कर रहे दो यात्रियों को आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा। दोनों यात्रियों सहित टिकट उपलब्ध कराने वाले दो दलालों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ निरीक्षक रणजीत यादव और गोमतीनगर उपनिरीक्षक ललितेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार की रात मुंबई जा रही 12533 पुष्पक एक्सप्रेस के कोच एम-5 में छापा मारा। मुखबिर की सूचना पर बोगी में मौजूद यात्री बहराइच निवासी कलामुद्दीन खान और गब्बर खान के टिकटों की जांच की। घटिया प्रिंटिंग क्वालिटी के टिकट मिले। वाणिज्य विभाग के सीनियर सीसीटीसी मनोज कुमार श्रीवास्तव से इनकी जांच कराई गई तो उन्होंने बताया कि दोनों टिकट फर्जी हैं। इसके बाद दोनों यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतार ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.