पुष्टिमार्गीय पदों से गुंजायमान हुआ श्री प्रेमानिधि मंदिर परिसर
आगरा, जून 1 -- नाई की मंडी स्थित श्री प्रेमानिधि मंदिर में चल रहे श्री पुरुषोत्तम (अधिकमास) मनोरथ उत्सव के अंतर्गत सोमवार को गंगा दशहरा 'नौका विहार उत्सव' श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुर श्री श्याम बिहारी महाराज को सुसज्जित नौका में विराजमान कर नौका विहार का मनोरम स्वरूप सजाया गया। जिसके दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंदिर को श्वेत पुष्पों के भव्य बंगले से सजाया गया था। यह भी पढ़ें- फूलों के रथ में बिराजे श्रीमथुराधीश महाराजउत्सव की सजावट पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुरूप ठाकुर जी को श्वेत वेशभूषा धारण कराई गई तथा विशेष भोग अर्पित किया गया। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। उत्सव के दौरान सदानंद भट्ट और मधुकर चतुर्वेदी द्वारा प्रस्तुत पुष्टिमार्गीय पदों और हवेली संगीत ने संपूर्ण वात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.