शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- विकास खंड खुदागंज की ग्राम पंचायत सिमौरा में आंगनबाड़ी केंद्र पर पुष्टाहार वितरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री धात्री और गर्भवती महिलाओं के साथ ही कुपोषित बच्चों को निर्धारित खाद्यान्न नहीं दे रही हैं। इससे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी है और उन्होंने जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.