प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- गर्भवती व धात्री महिलाओं और कुपोषित बच्चों की सेहत सुधारने के लिए वितरित किये जाने वाले पुष्टाहार के पैकेट से मृत छिपकली निकलने पर लाभार्थियों में हड़कम्प मच गया। यह देखने के बाद पुष्टाहार लेने पहुंचे दर्जनभर लाभार्थी वापस लौट गए। सीडीपीओ ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर पुष्टाहार की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करने की संस्तुति की है। करीब एक सप्ताह पूर्व नेफेड की ओर से नामित ठेकेदार की ओर से विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पुष्टाहार की आपूर्ति की गई थी। ऐसे में शनिवार को यहियापुर आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती व धात्री महिलाओं के साथ कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को पुष्टाहार देने के लिए बुलाया गया था। यह भी पढ़ें- पुष्टाहार की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: डीएम केंद्र ...