पुष्टाहार की नई रेसिपी के लाभ एवं वितरण को लेकर हुई बैठक
कौशाम्बी, जून 30 -- नगर पालिका क्षेत्र भरवारी में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को पुष्टाहार की नवीन रेसिपी के पोषण संबंधी लाभों से अवगत कराने तथा शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने को लेकर मंगलवार को भरवारी स्थित रैन बसेरा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए जरूरी निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) रामेश्वर पाल द्वारा की गई। इस मौके पर उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा तैयार की गई पुष्टाहार की नवीन रेसिपी में प्रोटीन, आयरन एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाई गई है। यह रेसिपी छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती/धात्री महिलाओं एवं किशोरियों में कुपोषण व एनीमिया दूर करने में अधिक प्रभावी होगी। मुख्य सेविका योगिता वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.