पुष्टाहार की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: डीएम
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- गर्भवती व धात्री महिलाओं और कुपोषित की सेहत से जुड़े पुष्टाहार की गुणवत्ता किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इसे तैयार करने वाले इस बात का विशेष खयाल रखें। यह निर्देश शनिवार को कुंडा के बछंदामऊ स्थित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के टीएचआर प्लांट का निरीक्षण करने के दौरान डीएम अभिषेक पांडेय ने दिए। थाना समाधान दिवस की शिकायतें सुनने निकले डीएम अभिषेक पाण्डेय शनिवार को विकास खंड कुंडा के बछन्दामऊ स्थित सूरज प्रेरणा लघु उद्योग राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की टीएचआर इकाई का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने पुष्टाहार की गुणवत्ता एवं निर्मित प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह (एओपी) की महिलाओं की ओर से संचालित इकाई में तैयार किए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता का परीक्षण किया तथा उत्पाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.