नई दिल्ली, मार्च 31 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को काशीपुर से खटीमा तक की यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। देर रात हुए इस दौरे के दौरान पूरे रास्ते में कई स्थानों पर लोगों का उत्साह देखने को मिला। बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, दिनेशपुर, किच्छा, सितारगंज और नानकमत्ता सहित विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री का फूलों, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ स्वागत किया गया, जिससे पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल बन गया। कई जगहों पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए मौजूद रहे और उन्होंने जोरदार स्वागत कर समर्थन जताया। मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वागत सिर्फ उनका नहीं, बल्कि राज्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.