गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव मुरादपुर पुर्सी में सोमवार को भाकियू किसान सभा की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुष्कर त्यागी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। यूनियन के राष्ट्रीय संरक्षक सतेंद्र त्यागी ने कहा कि संगठन विस्तार लगातार किया जा रहा है। इस मौके पर अमरीश त्यागी, दीपक त्यागी, आकाश, अवनीश प्रधान, अनु सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...