नैनीताल, अप्रैल 10 -- फोटो गरमपानी, संवाददाता। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता से खैरना निवासी पुष्कर पनौरा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा को भेजा है।हाल ही में खैरना-गरमपानी व्यापार मंडल के चुनाव में पुष्कर पनौरा ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की थी। पुष्कर ने अपने इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला देते हुए संगठन की सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया है। कहा कि व्यक्तिगत कारणों के चलते वह वर्तमान में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में असमर्थ हैं। उनके इस्तीफे के बाद व्यापार मंडल में हलचल है। इसे स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, संगठन से इस मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.