देहरादून, फरवरी 18 -- Uttarakhand Budget: उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार का आगामी बजट सत्र गैरसैंण में आयोजित किया जाएगा। विधायी विभाग ने मंगलवार को इसकी औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी। 11 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार बजट सत्र नौ मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेगा। इससे पहले सरकार चार साल पूरा होने पर सात मार्च को हरिद्वार में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम कर रही है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक, सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जिसमें सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का खाका पेश किया जाएगा। इसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ेगी और 11 मार्च को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया जा सकता है। विधानसभा सचिवालय ने सत्र को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्य मंत्रणा समिति और सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.