नोएडा, मार्च 6 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-107 में बन रहे पुष्करणी तालाब का 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि अगले दो-तीन महीने में यह बनकर तैयार हो जाएगा। यह 10 एकड़ वाले पार्क में डेढ़ एकड़ में बनाया जा रहा है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया अब बिजली विभाग से रंगीन रोशनी से सजावट और उद्यान विभाग से पेड़-पौधे व घास पार्क में लगाए जाएंगे। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बचे हुए काम दो महीने में पूरे कर इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि तालाब के सीढ़ियों पर भी लोगों के बैठने की जगह बनाई जाएगी। तालाब के अंदर फव्वारे व कमल की बेल लगाई जाएगी। आस-पड़ोस में बेंच, घास और छायादार पेड़ भी लगे होंगे। पार्क तैयार होने के बाद इसे संचालन के...