पुश्तैनी रास्ता रोकने का आरोप, आवागमन का संकट
कौशाम्बी, जून 3 -- नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के वार्ड सात अम्बेडकर नगर शादीपुर में पुश्तैनी रास्ते को लेकर विवाद गहरा गया है। गांव के सैकड़ों लोगों के आवागमन का मुख्य जरिया बने एक पुराने रास्ते को कुछ लोगों द्वारा अवरुद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को सामूहिक रूप से जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने उल्लेख किया है कि वार्ड सात अंतर्गत आने वाले इस मार्ग का उपयोग उनके पूर्वजों के समय से ही आम रास्ते के रूप में किया जा रहा है। गांव के लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं। परंतु हाल ही में गांव के ही कुछ लोगों द्वारा इस रास्ते पर अपनी भूमिधरी जमीन होने का दावा करते हुए ग्रामीणों को आने-जाने से रोका जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह रास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.