उन्नाव, मई 1 -- गंजमुरादाबाद। पुश्तैनी भूमि पर जबरन कब्जेदारी और जानमाल की धमकी का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण ने सीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रसूलपुर रूरी गांव निवासी उमाकांत पुत्र भिखारीलाल ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोग उसके हिस्से की भूमि पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने लाइसेंसी असलहा भी उस पर तान दिया। वहीं, पूर्व में शिकायत करने पर पुलिस ने उल्टा उसी पर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...