मुंगेर, मार्च 19 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर गांव में मंगलवार की रात पुश्तैनी जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट होने लगी, जिसमें दोनों ओर से लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में एक पक्ष से गनी यादव तथा दूसरे पक्ष से जगिशन यादव घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घायल जगिशन यादव ने बताया कि, वर्ष- 1979 में सामाजिक स्तर पर तीनों भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका था और वे अपने हिस्से की जमीन पर खेती कर रहे थे। आरोप है कि, पिछले दो वर्षों से गनी यादव जमीन पर कब्जा करने की नीयत से विवाद कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि, मामले को लेकर ग्राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.