फतेहपुर, मार्च 9 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के चचींड़ा गांव में पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराए जाने की घटना हुई है। गांव निवासी छोटे लाल यादव ने बताया कि गाटा संख्या 441 की भूमि पर जमींदारी विनाश अधिनियम से पहले से उनके परिवार का कब्जा चला आ रहा है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग उनके भूमि पर जबरन मकान का निर्माण करा रहे हैं। उन्होंने निर्माण का विरोध किया तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। नगर पंचायत के ईओ हरिगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टीम को मौके पर भेजकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...