नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। सोनिया विहार क्षेत्र में पुश्ता रोड पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की सख्ती और प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही थमने का नाम नहीं ले रही है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग (आई और एफसी) ने एनजीटी को पिछले वर्ष नवंबर में सूचित किया था कि इस प्रतिबंधित मार्ग पर धड़ल्ले से भारी ट्रक और कंक्रीट मिक्सर (आरएमसी) वाहन चल रहे हैं, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। सिंचाई विभाग ने एनजीटी को सौंपी अपनी रिपोर्ट में बताया था कि पुश्ता रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए कई जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन इनका कोई असर नहीं दिख रहा है। विभाग के अधिकार...