फतेहपुर, मई 4 -- विजयीपुर। क्षेत्र के शिवकंठ का डेरा मजरे रायपुर भसरौल गांव समीप पशुपालन विभाग द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से स्थाई गौशाला का निर्माण कराया गया है। जिसका सोमवार को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने वर्चुअल उद्घाटन किया। वहीं क्षेत्रीय विधायक व सीवीओ ने हवन पूजन किया। क्षेत्र की इकलौती स्थाई गौशाला का करीब डेढ़ करोड़ की लागत से निर्माण कराया गया जिसमें 500 से अधिक गोवंश को आश्रय दिया जा सकता है। पशुधन विभाग द्वारा गौशाला को ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया गया। उद्घाटन के मौके पर क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान ने भाजपा की जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम व सीवीओ देवव्रत गंगवार, बीडीओ जयप्रकाश, सचिव अभिलाष चंद्र मिश्र के साथ पहुचंकर गौशाला में विधिवत हवन पूजन किया। यह भी पढ़ें- पशुधन मंत्री ने 15 जिलों में 30 नवनिर्मित वृहद गोसंरक्षण क...