पुवायां विधानसभा के लिए सपा ने घोषित किए नए पदाधिकारी
शाहजहांपुर, जून 20 -- शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत पुवायां विधानसभा क्षेत्र के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की स्वीकृति पर जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने जितेंद्र वर्मा को विधानसभा अध्यक्ष, राहुल यादव को जिला उपाध्यक्ष और सलमान खान को जिला सचिव मनोनीत कर नियुक्ति पत्र सौंपे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर रणंजय सिंह यादव, अतिउल्ला सिद्दीकी, संजीव कुमार वर्मा, जितेंद्र प्रसाद गौतम, ब्रह्मानंद मिश्रा, शफीकुर रहमान, राजकुमार शर्मा, सामर्थ यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- पुवायां विधानसभा के लिए सपा ने घोषित किए नए पदाधिकारी यह भी पढ़ें- संजय वर्मा बने उत्तराखंड में सहकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.