शाहजहांपुर, जनवरी 7 -- पुवायां विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान शामिल हुए। बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बैठक का उद्देश्य पुवायां विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर बीएलए और बूथ प्रभारियों द्वारा मतदाता सूची की जांच कर नामों को सही कराना और नए मतदाता जोड़ने की रणनीति पर चर्चा करना रहा। तनवीर खान ने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की मजबूती की आधारशिला होता है। उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए। जिला महासचिव रणजय सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। बैठक का संचालन नगर उपाध्यक्ष पीएल गौतम ने किया, जबकि आयोजक जितेंद्र प्रसाद ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.