शाहजहांपुर, मार्च 6 -- पुवायां, संवाददाता। बड़ागांव में होली पर परंपरा के अनुसार छोटे लाट साहब का जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। गांव के युवक छोटे ने इस वर्ष भी लाट साहब का किरदार निभाया। जुलूस शुरू होने से पहले ग्राम प्रधान अवनीश सैनी ने लाट साहब को उपहार भेंट किया। इसके बाद होलिका स्थल के पास चौकी प्रभारी साक्षी त्यागी ने उन्हें सलामी दी, जिसके बाद जुलूस गांव में आगे बढ़ा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक, प्रभारी निरीक्षक रवि करन सिंह और बंडा प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...